ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- गुरुग्राम के खेड़कीदौला टोल टैक्स बैरियर पर एक कार सवार युवकों ने टोल मांगने पर काफी हंगामा किया।
मिली जानकारी के अनुसार टोल टैक्स बैरियार पर जब कर्मचारी ने टोल मांगा तो युवको ने टोल के कर्मचारी को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का काम किया। इतना ही नहीं कार सवार युवक बिना टोल दिए हवा में हथियार लहराते हुए वहां से निकल गए। गौरतलब है कि युवकों की ये हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

