ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पूंडरी पहुंचे कुरुक्षेत्र से इनेलो प्रत्याशी अर्जुन चौटाला ने बीजेपी और कांग्रेस को निशाने पर लिया | अर्जुन चौटाला ने कहा कि आज के दौर में प्रदेश का हर एक वर्ग परेशान है | सरकार की नीतियों के चलते युवा बेरोजगार हो रहे हैं | अर्जुन चौटाला ने कहा कि, नई तकनीकों से भारत आगे तो बढ़ रहा है, लेकिन युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा | उन्होने कहा कि सरकार की नीति सही नहीं है, सरकार कि नियत में ही स्वार्थ की बदबू आती है |
जननायक स्वर्गीय देवीलाल की विरासत पर राजनीति करने के सवाल पर अर्जुन ने कहा कि, विरासत नाम लेने से नहीं, बल्कि देवीलाल जैसा संघर्ष और काम करने से मिलेगी | कुर्सी के मोह में जो भी ओपी चौटाला और चौ देवीलाल के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें इनकी विरासत का हकदार होने का हक नहीं है |


