ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- कुरुक्षेत्र से इनेलो प्रत्याशी अर्जुन चौटाला के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे अभय चौटाला ने बीजेपी-कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे | उन्होने बीजेपी पर 2014 के चुनाव में जनता से किये वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया |
अभय ने कहा कि, बीजेपी ने एसवाईएल नहर का निर्माण करने, मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी, बनाने के जो भी वादे किये थे वो इन 5 सालों में पूरे नहीं किये गये |
हालांकि इस बार के लोकसभा चुनावों को अभय चौटाला ने काफी अहम माना | उन्होने कहा कि, ये लोकसभा चुनाव आने वाले विधानसभा चुनाव में किसकी सरकार बनेगी उसका भी फैसला करेंगे।


