अर्जुन चौटाला ने किया प्रचार, बीजेपी के झूठे ढोल की पोल खुल चुकी है-अर्जुन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- कुरुक्षेत्र से इनेलो उम्मीदवार अर्जुन चौटाला ने कैथल के गांवों का दौरा किया | कैथल के सिरटा गांव से अपने चुनावी सभा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- कुरुक्षेत्र से इनेलो उम्मीदवार अर्जुन चौटाला ने कैथल के गांवों का दौरा किया | कैथल के सिरटा गांव से अपने चुनावी सभा की शुरुआत करते हुए अर्जुन चौटाला ने लोगों से वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि वो विचारधारा की लड़ाई लड़ने के लिए मैदान में उतरे हैं। अर्जुन चौटाला ने कहा कि देवीलाल चौटाला और ओपी चौटाला के सिद्धांतों पर चलकर वो कुरुक्षेत्र की जनता का पूरा विकास करेंगे | रोजगार समेत सभी स्थानीय मुद्दों को संसद में प्रमुखता से उठाएंगे।

बीजेपी पर निशाना साधते हुए अर्जुन चौटाला ने कहा कि बीजपी सरकार जुमलों की सरकार है, किसान, मजदूर, कमेरे वर्ग, व्यापारी सहित आमजन से बीजेपी को कोई सरोकार नहीं है। बीजेपी के झूठे ढोल की पोल खुल चुकी है और इस चुनाव में जनता उन्हें वोट की चोट पर सबक सिखाने का काम करेगी।

अर्जुन चौटाला ने सभी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि सभी एकजुट होकर पूरी शक्ति से जीत का परचम लहराने के लिए हर वर्ग के लोगों से घर-घर जाकर मिलें और इनैलो की विकासकारी नीतियों से अवगत करवाकर पार्टी से जोडऩे का काम करें | इस दौरान अर्जुन चौटाला का महिलाओं ने हरियाणवी अंदाज में समर्थन दिया। महिलाओं ने हरियाणवी लोकगीतों पर डांस किया और अर्जुन चौटाला के लिए लोगों से वोट की अपील भी की |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *