डेरा सच्चा सौदा के मुखी राम रहीम के समर्थक किस को कर रहे सपोर्ट ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है कल यानि 18 अप्रैल को लोकसभा चुनाव का दूसरा पड़ाव है। वहीं इन लोकसभा चुनाव…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है कल यानि 18 अप्रैल को लोकसभा चुनाव का दूसरा पड़ाव है। वहीं इन लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत भी गर्म हो गई है। सूत्रों की मानें तो नेता लोकसभा चुनाव के कारण डेरों में अपनी हाजिरी भरने लगे है। बता दें कि भारी संख्या में लोग डेरों के साथ जुड़े होते है जिस कारण डेरों की शरण में जाकर नेता अपने नाम काफी संख्या में वोट हासिल करना चाहते है।

Dera Sacha Sauda

सूत्रों का कहना है कि डेरों के समर्थकों की संख्या में ज्यादातक दलित और पिछड़ा वर्ग होता है जिस कारण डेरों को मतदाताओं का अच्छा खासा वोट बैंक कहा जाता है। जिस कारण नेता उनको अपने हक में करने के लिए डेरों के पास जाते है और वोट बैंक को अपने नाम करते है।

ram rahim

वहीं अगर डेरा सच्चा सौदा की बात की जाए तों डेरा सच्चा सौदा के मुखी गुरमीत राम रहीम के जाने के बाद अचानक ही डेरे में सियासत गर्मा गई है। सूत्रों की मानें तो डेरा के राजनीति विंग ने पहले ही अपने समर्थकों को कह दिया है कि उनको किसको वोट देना है जिस कारण सियासी नेता डेरों में जाकर डेरा भक्तों को लुभा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *