हरियाणा के 982 प्राइवेट स्कूल इस सत्र में मान्यता न मिलने के कारण बंद होने वाले है। इनमें पढ़ने वाले प्रदेश के एक लाख 12 हजार बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाने और उनकी पुस्तकों के प्रबंध को लेकर शिक्षा विभाग ने व्यवस्था कर ली है। सरकार ने ये कदम समय पर मान्यता न ले पाने वाले स्कूलों के खिलाफ उठाया है।
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन भिवानी के संयोजक राम अवतार शर्मा ने बताया कि प्राइवेट स्कूल संचालकों और शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दाम की बीच स्कूलों की मान्यता को लेकर बैठक हो चुकी है। बैठक में ये बात तय हो चुकी है कि जिन स्कूलों में मान्यता के लिए एप्लाई नहीं की है, उन स्कूलों को इस सत्र से बंद कर दिया जाएगा।


