ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- नशा नौजवानों के रग रग में इतना बस गया है कि वो इसको पाने के लिए किसी भी तरह की वरदात को अंजाम देने के लिए तैयार है। नशे की पुर्ति के लिए नौजवान किसी भी तरह की वारदात को अंजाम देने के लिए हिचक भी नहीं है। ऐसा ही मामला फतेहाबाद से सामने आया है। जहां पर नशे के लिए युवक ने महिला से गोल्ड की चेन और नकदी से भरा पर्स छीनने की कोशिश की।
पर उसकी ये सारी कोशिशें उस समय नाकाम साबित हुई जब उसको पुलिस ने अपने शिकंजे में कर लिया। बताया जा रहा है कि नौजवान नशे का आदी है औऱ नशे की पुर्ति करने के लिए ही उनसे इस तरह की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही बताया ये भी जा रहा है कि नौजवान बेरोजगार है और नशे की लत गई है। फिलहाल पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

