ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- कांग्रेस ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुखराम के पौत्र आश्रय शर्मा को मंडी जबकि पूर्व सांसद एवं पूर्व राज्य मंत्री कर्नल धनी राम शान्डिल को शिमला सीट से टिकट दिया | मंडी सीट पर आश्रय शर्मा का मुकाबला बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा से होगा |
शिमला सीट पर शान्डिल के सामने बीजेपी उम्मीदवार और मौजूदा विधायक सुरेश कश्यप होंगे | कांग्रेस ने राज्य की दो अन्य सीटों हमीरपुर एवं कांगड़ा के लिए उम्मीदवार अभी घोषित नहीं किये हैं | बीजेपी चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा 23 मार्च को कर चुकी है | वहीं मंडी से टिकट मिलने के बाद आश्रय शर्मा ने राहुल गांधी का धन्यवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस ने नौजवान को टिकट देकर मनोबल बढ़ाया है | उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के कार्याकाल में युवा बेरोजगार हुए हैं |
Watch Video
