ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के मोदी पर किये ट्वीट पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सुरजेवाला को पाकिस्तान जा कर वहां की विपक्षी पार्टियों से सीखने की बात कही है। विज ने कहा वो पाकिस्तन जा कर सीखें कि कैसे विपक्ष ने ऐसे समय मे पाकिस्तान का साथ दिया।
विज ने सुरजेवाला को देश के भीतर का दुश्मन बताते हुए कहा कि, दुश्मन देश की बाहर ही नहीं अंदर भी है । विज ने कहा कि हम पाकिस्तान माकूल जवाब दे रहे हैं और उसी कड़ी में पाकिस्तान पर सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है , और ऐसे समय मे जिस समय मे प्रधानमंत्री मोदी के कंधे से कंधा मिला कर खड़े होने की जरूरत है, वहां कुछ लोग ऐसे बयान देकर ओछी राजनीति करने में लगे है।
Watch Video
