पुलिस पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गैंगस्टर कौशल का शूटर गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरुग्राम पुलिस ने गुरुग्राम के कुख्यात गैंगस्टर कौशल गैंग के मुख्य सदस्य सुरजीत को गिरफ्तार कर कौशल गैंग की कमर तोड़ दी है |…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरुग्राम पुलिस ने गुरुग्राम के कुख्यात गैंगस्टर कौशल गैंग के मुख्य सदस्य सुरजीत को गिरफ्तार कर कौशल गैंग की कमर तोड़ दी है | गुरुग्राम पुलिस ने शार्प शूटर सुरजीत को गुरुग्राम के खाडसा गांव से गिरफ्तार किया है हम आपको बता दें कि 22 और 23 फरवरी मध्य रात्रि को तांत्रिक के हत्या के आरोप में गुरुग्राम पुलिस ने सुरजीत को गिरफ्तार किया है |

22 और 23 फरवरी को सुरजीत और उनके अन्य पांच साथियों ने बीच सड़क तांत्रिक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी जिसमें पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी जिसके आधार पर गुरुग्राम पुलिस ने पहचान कर सुरजीत को गिरफ्तार कर लिया है |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *