ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– गुरूग्राम में 4 मंजिला इमारत के गिर जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार निर्माणाधिन 4 मंजिला इमारत गिर गई जिस कारण इस इमारत के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल इस हादसे के कारण मौके पर पहुंची NDRF की टीम रहात-बचाव कार्य में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि इमारत को बनाने का काम किया जा रहा था और मजदूर वहां पर अपना काम कर रहे थे कि अचानक इमारत गिर गई।
वहीं इस इमारत के गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।


