ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अब हरियाणा के मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है।
दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में कोहरा दिखाई दिया। कोहरे के चलते वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विजिबिलटी कम होने के कारण चालकों को अपनी गाड़ियों की हैड लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े। लंबी दूरी की ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से कई घंटे देरी से चली।
पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चलने के कारण लोग आम दिनों की अपेक्षा देरी से घरों से निकले।



