सोनीपत में महिला सरपंच के घर में हुआ जोरदार धमाका, एक की मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– सोनीपत के पिपली गांव में महिला सरपंच के घर में हुआ जोरदार धमाका हुआ। ये धमाका इतना भयानक था कि पूरा कमरा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– सोनीपत के पिपली गांव में महिला सरपंच के घर में हुआ जोरदार धमाका हुआ। ये धमाका इतना भयानक था कि पूरा कमरा तितर बितर हो गया और दीवारें गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे के कारण महिला सरपंच के पति रविंद्र की मौत हो गई।

Blast

Blast

Blast

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और साथ ही घटना का जायजा भी किया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोनीपत के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरी तरफ मृतक रविंद्र के पिता ने अपने बेटे की सुनियोजित तरीके से हत्या करवाई जाने का शक जाहिर किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *