ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पिता ताउम्र अपने बच्चों की खुशियों के लिए दुख उठाता है लेकिन हिसार जिले के एक गांव में बेटा ही अपने पिता के खून का प्यासा बन गया | थाना बरवाला के गांव हसनगढ़ में जमीन के लालच में बेटे द्वारा अपने पिता की डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है | अपने पिता की हत्या करने के बाद ओरोपी बेटे ने पिता के शव को घर के ही आंगन में दबा दिया।
पुलिस की माने तो मृतक सतबीर सिंह उर्फ भीरा पड़ोस के गांव कल्लर भैनी के एक ढाबे पर रहता था उसके बड़े बेटे सोनू ने अपने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों को राउंडअप कर लिया है घटना की सूचना मिलने पर बरवाला पुलिस मौके पर पहुंची।

