सीआईए पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 24 घंटों में सुलझाया फिरौती का मामला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिसार- हांसी सीआईए पुलिस को बड़ी  कामयाबी मिली है | फिरौती के मामले को पुलिस ने 24 घंटों में सुलझाया है | बीते…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिसार- हांसी सीआईए पुलिस को बड़ी  कामयाबी मिली है | फिरौती के मामले को पुलिस ने 24 घंटों में सुलझाया है | बीते दिन किला बाजार के नजदीक जैन इलेक्ट्रॉनिक के मालिक कमल जैन से फोन पर पांच लाख की फिरौती मांगने का मामला सामने आया था | पुलिस ने देर रात गश्त कर फिरौती मांगने वाले आरोपी को अनिपुरा गांव से दबोचा लिया |

HISAR ARREST

डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया की अनिल नाम के आरोपी ने कमल जैन को फोन पर पांच लाख की फिरौती मांगी थी और ये आरोपी गांव अनिपुरा का रहने वाला है | फिरोती मांगने वाला युवक पहले भी चोरी और फिरौती के मामलो में वांछित है | बहरहाल आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जायेगा।

Watch Video 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *