ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा की छोरी किसी से कम नहीं ये तो आपने खूब सुना होगा लेकिन हरियाणा की बहू भी किसी से कम नहीं है।जींद की अर्चना शर्मा ने इस बात को काफी उमदा तरीके से सच साबित कर दिया। बता दें कि 2 बच्चों का पालन पोषण करने वाली इस मां ने देश में हरियाणा का नाम रौशन किया।
अर्चना ने साल 2018 का मिसेज इंडिया का खिताब अपने नाम कर दिया। गौरतलब है कि 19 साल की उम्र में शादी होने के बावजूद अर्चना ने उड़ना नहीं छोड़ा। जिसका नतीजा काफी रंगीन निकला। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अर्चना ने अपने पति के साथ साथ सास ससुर को भी दिया।


