ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रेवाड़ी के कोसली में एक व्यापारी के साथ हथियारों के बल पर हुई 4 लाख रुपये की लूट को लेकर व्यापारियों में भारी रोष है। कल स्थानीय व्यापार मंडल की एक बैठक रामरत्न धर्मशाला में प्रधान अरुण गोयल की अध्यक्षता में बुलाई गई थी ।
जिसमें लूट की वारदात के विरोध में आज कोसली बंद रखने का निर्णय लिया गया। व्यापारियों ने लुटेरों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की गई। बैठक के बाद व्यापारी घटना के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य तिराहे तक गए।

