निर्भया बरसी: 6 साल बाद आज के ही दिन हुई ​थी दिल्ली में शर्मसार घटना, माता-पिता को इंतजार, कब फांसी पर लटकेंगे बेटी के गुनेहगार ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई थी | बता दे कि चलती बस में एक लड़की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई थी | बता दे कि चलती बस में एक लड़की का बर्बरता से रेप किया गया था | इस गैंगरेप के बाद निर्भया 13 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझती रही और आखिरकार 29 दिसंबर को उसने दम तोड़ दिया था | निर्भया की छठी बरसी पर एक बार फिर लोग सवाल उठा रहे हैं कि आख़िर ग़ुनहगारों को अब तक सज़ा क्यों नहीं दी गई?

 

23 साल की पैरामेडिकल की छात्रा अपने एक दोस्त के साथ फिल्म देखकर मुनीरका से द्वारका जा रही थी | इसी दौरान चलती बस में उसके साथ गैंगरेप किया गया था | विरोध कर रहे उसके दोस्त को बस से बाहर फेंक दिया गया | छात्रा को गंभीर हालत में इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया था | जहां 29 दिसंबर को उसकी मौत हो गई |

nirbhaya kand

इस तरह बर्बरता के साथ गैंगरेप की दुनियाभर में निंदा हुई थी | पूरे देश में शोक की लहर दौड़ उठी थी, कही उग्र प्रदर्शन हो रहे थे | दिल्ली में प्रदर्शन के उग्र होने पर मेट्रो सेवा बंद करनी पड़ी थी | रायसीना हिल्सरोड पर तो दिल्ली पुलिस ने आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया था |

nirbhaya kand

इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था | घटना के दो दिन बाद संसद के दोनों सदनों में जोरदार हंगामा हुआ था | आक्रोशित संसद सदस्यों ने रेपिस्ट्स के लिए फ़ांसी की सजा तय करने मांग की थी |

nirbhaya kand

इसके बाद तत्कालीन गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने संसद को आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द से जल्द सज़ा दिलवाने की सरकार की ओर से हर संभव कोशिश की जा रही है और राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर संभव क़दम उठाए जा रहे हैं |

nirbhaya kand

वहीं इस हादसे के बाद से दिल्ली को ‘दुष्कर्म’ की राजधानी’ की संज्ञा दी जाने लगी। लेकिन अब यह सवाल उठता है कि देश की राजधानी दिल्ली में महिलाएं कब सुरक्षित है? दिल्ली के साथ हरियाणा में भी गैंगरेप जैसे अपराध बढ़ गए है |

nirbhaya kand

इस दिल दहला देने वाले ‘निर्भया‘ कांड के तीन गुनहगारों को दो हफ्तों के अंदर मौत की सजा दिलाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में PIL दाखिल की गई थी | याचिका के जरिए सुप्रीम कोर्ट से मांग की गई थी कि वह केंद्र सरकार को आदेश दे कि वह निर्भया के गुनहगारों को दो सप्‍ताह के अंदर फांसी दे | लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया के हत्यारों को दो हफ्तों में फांसी देने से इनकार कर दिया था | लेकिन सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई के लिए तैयार है | अब ये तय किया जाना है कि इन तीनों दोषियों को कब फांसी की सजा होगी ?

delhi kand

अब सवाल यह उठता है कि इस तरह के घिनौने अपराध आज के दौर में और भी ज्यादा बढ़ते जा रहे है | पुलिस प्रशासन को अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए | पुलिस पर ऐसे सवाल उठना लाजमी है | जहा दूसरी ओर सरकार की तरफ से चलाया गया बेटी बच्चाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की धज्जियां उड़ रही है | इस तरह के मामले को लेकर सरकार की नाकामी साफ नजर आती है | किसी लड़की या महिला के साथ इस तरह का यौनशोषण जैसे अत्याचार करना सबसे बड़ा अपराध है | अगर कोई महिलाओं के साथ यौनशोषण जैसे अपराध करता है तो उसके खिलाफ तुरंत फांसी की सजा होना अत्यंत जरूरी है |

Watch Video

https://youtu.be/X387psEnWP0

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *