बैंक में पैसे जमा करने के नाम पर दिया धोखा, 5 लाख रुपये लेकर कर्मचारी फरार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बरनाला में एक पेट्रोल पंप मालिक ने अपने 9 साल पुराने कर्मचारी को 5 लाख 30 हजार रुपये देकर बैंक में जमा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बरनाला में एक पेट्रोल पंप मालिक ने अपने 9 साल पुराने कर्मचारी को 5 लाख 30 हजार रुपये देकर बैंक में जमा करवाने के लिए भेजा | जिसके बाद वो कर्मचारी वो पैसे लेकर फरार हो गया | बताया जा रहा है कि कर्मचारी रमनदीप सिंह नशे का आदी था | लेकिन पेट्रोल पंप के मालिक को इस बात की जानकारी नहीं थी | काफी देर के बाद भी पैसे जमा करवाने का मैसेज जब पीड़ित के पास नहीं आया तो उसे शक हुआ जिसके बाद उसने लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि रमनदीप उसके पैसे लेकर बैंक पहुंचा ही नहीं और ना ही वो पीड़ित को फोन उठा रहा था |

barnala chiting

इस बात से घबरा कर पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की जिसके बाद पुलिस ने मामला को गंभीरता से लिया और आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी करनी शुरू कर दी | जिसके बाद पुलिस को आरोपी के बारे में गुप्त सूचना मिली जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को 4 लाख 80 हाजर रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया | आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म कबूल लिया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *