ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फ़िरोजपुर शहर में देर दोपहर केंद्रीय जेल के बाहर ओवर स्पीड कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई | ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार के परखच्चे उड़ गए | हालाकि गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई लेकिन कार सवार चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए है | जिसमें महिला और बच्चा भी शामिल हैं | इस दर्दनाक हादसे के बाद पास खड़े लोगों ने घायलों को आनन फानन में अस्पताल पहुंचा जहां महिला की गंभीर हालत को देखते उसे बाहर रेफर कर दिया गया |
महिला की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है | इसके साथ ही घायल बच्चे की भी हालत नाजुक बताई जा रही है | चश्मदीदों का कहना है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी जिसके चलते ये दर्दनाक हादसा हुआ फिलहाल इसके बारे में पुलिस को भी सूचना दी गई | जिसके बाद पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |
Watch Video
https://youtu.be/kBdWHaTMFSU
