ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नकोदर से जालंधर जाने वाली सड़क गांव आलोवाल के नजदीक एक सड़क बनाने वाले रोलर से एक गाड़ी कि अचानक टक्कर हो गई | जिससे एक महिला की मौत हो गई | गाड़ी में तीन लोग सवार थे जिसमें 2 लोगों को मामूली चोट आई है |
मृतक महिला की पहचान जगदीश कौर के रुप में हुई है | घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया | फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है |

