ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद में एक ऑक्सीजन सिलेंडर उतारते समय एक बड़ा हादसा हो जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार कंपनी का ऑक्सीजन सिलेंडर उतारते समय फट गया जिस कारण मौके पर ही एक मजदुर की दर्दनाक मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक़ हादसा इतना जोरदार था कि मृतक के शरीर के टुकड़े हो गए। इसके अलावा कंपनी का सिक्योरिटी गार्ड भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले को गंभीरता से लेते हुए उसकी जांच की जा रही है।


