6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हमारे आस पास रहने वाले ही कब हमारे दुश्मन बन जाए |या फिर कब हमारे साथ रहने वाले लोग ही हमारे घर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हमारे आस पास रहने वाले ही कब हमारे दुश्मन बन जाए |या फिर कब हमारे साथ रहने वाले लोग ही हमारे घर के तरफ गलत नजर डाले इसका कोई अंदाजा भी नहीं लगी सकता लेकिन इन सबसे हमें सावधान रहने की जरुरत है | क्योंकि ऐसे लोग सिर्फ समाज के लिये एक खतरा है | मेवात में भी एक पीड़ित परिवार को इसका अंजाम भुगतना पड़ा | जहां गांव के ही दो बदमाशों ने एक मासूम के साथ ऐसी दरिंदगी को अंजाम दिया है कि वो अपनी जिंदगी और मौते के बीच लड़ाई लड़ रही है |

बेटी बचाने-बेटी पढ़ाने का नारा देने वाले प्रदेश में ही बेटियों का घर से बाहर निकलना दूभर हो रहा है | जहां बच्चियां भी सुरक्षित नहीं है | जी हां हम बात कर रहे हैं मेवात के पिनगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की जहां महज 6 साल की मासूम को दरिंदों ने अपना शिकार बनाया | मामले में 2 आरोपियों का नाम सामने आया और इन दोनों ने एक 6 साल की मासूम के साथ ऐसी दरिंदगी की है कि इंसानियत को भी शर्म आ जाए | जी हां बदमाशों ने पहले तो बच्ची को घर से उठाया और फिर उसे वहां से दूर ले गये | जिसके बाद दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुश्कर्म किया और फिर जब बच्ची की हालत खराब होने लगी तो उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए | बच्ची के परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे उन्हें तो अंदाजा भी नहीं था की उनकी मासूम के साथ ये हश्र होने वाला है और इस बात से बेखबर परिजन गांव में उसकी तलाश कर रहे थे इस बीच उन्हें अपनी मासूम बेहोशी की हालत में मिली | पीड़ित परिजनों ने बिना देर किए उसे अस्पताल में भर्ती कराया | जहां उसकी इलाज किया जा रहा है | मासूम की हालत को नाजुक देखते हुए अस्पताल के डॉक्टरों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी | पुलिस को शिकायत मिलते ही वो मौके पर पहुंची और बच्ची का मेडिकल कराया जहां रिपोर्ट में पता चला कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है |

रिपोर्ट देखने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिजनों से सवाल करना शुरू किया जहां पीड़ित पिता ने अपनी आपबीती पुलिस को बताई इसके साथ ही उन्होंने पुलिस को ये भी जानकारी दी कि मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाला उनके गांव में ही रहता है और उसकी पहचान पीड़ित परिजनों ने पुलिस को बताई | पीड़ित पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी और जगह जगह पर छापेमारी भी करनी शुरू कर दी | जिसके बाद पुलिस को आरोपियों के छिपे होने की खबर मिली जिसके बाद पुलिस भी हरकत में आते हुए इस मौके का फायदा उठाया और मामले से जुड़े दोनों आरोपियों को धर दबोचा | जहां पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है | जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया और उसके बाद दोनों बदमाशों को फरीदाबाद के जेल में भेज दिया है | पुलिस की माने तो दोनों आरोपियों की उम्र 15 साल के लगभग है | जिन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया हैं |

मामले में दोनों आरोपी नाबालिग है | लेकिन उनका ये अपराध किसी बड़े गुनाह से कम नहीं है | जहां बदमाशों ने 6 साल की मासूम के साथ ऐसा दरिंदगी की | अब वो मासूम अस्पताल में अपनी जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है |

Watch Video

https://youtu.be/8hya7cCRlF8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *