ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोनीपत के थाना कला गांव में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीएसएफ के शहीद हुए जवान नरेंद्र के परिजनों को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने अन्य सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो काम दिल्ली सरकार कर सकती है वो अन्य सरकार क्यों नहीं कर सकती |
इस मौके पर उन्होंने सांसद दुष्यंत चौटाला की तारीफ कर नए सियासी समीकरणों को भी जन्म दे दिया अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सांसद दुष्यंत चौटाला नेक दिल इंसान हैं और अच्छे इंसान को आगे आना चाहिए उन्होंने कहा कि अगर उनकी तरफ से कोई प्रपोजल आता है तो वो उसपर विचार करेंगे |


