परिवार के 4 लोगों की हत्या का मामला, पुलिस ने बुजुर्ग महिला की बेटी लवली को किया गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जमीन और जायदाद के लिए जब अपने ही अपनों के कातिल हो जाते हैं तो रिश्‍तों की मर्यादा को काफी ठेस पहु्ंचती…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जमीन और जायदाद के लिए जब अपने ही अपनों के कातिल हो जाते हैं तो रिश्‍तों की मर्यादा को काफी ठेस पहु्ंचती है | जी हां पिछले दिनों एक ऐसा मामला सामने आया था कि सभी के होश उड़ा कर रख दिये थे | जहां एक ही परिवार के 4 लोगों की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई थी | मरने वालों में एक बुजुर्ग महिला और उसके साथ 2 पोते और एक पोती शामिल थी |हत्या के तुरंत बाद ही पुलिस ने इस मामले में शक के तौर पर प्रॉपर्टी हड़पने का मामला बताया था और पुलिस की कार्रवाई में एक ऐसा सच सामने आया है | जिसकी उम्मीद उसके घरों वालों ने कभी नहीं की होगी |

जी हां बेशक ये हत्याएं प्रोपर्टी के लिये ही की गई थी | लेकिन जब इसका खुलासा पुलिस ने किया तो सभी के मन में सिर्फ एक ही सवाल चल रहा था कि आखिर कोई बेटी अपनी ही मां और तीन बच्‍चों को कैसे मौत के घाट उतार सकती है |जी हां अपनी बेटी ने ही अपनी बुजुर्ग मां और बच्चों की हत्या की साजिश रची थी और वो भी महज संपत्ति के लिए | समाज का ये एक ऐसा घिनौना सच है जो पंचकुला के खटौली गांव में देखने को मिली | आपको बता दें कि भारत में चंदेल वंश का गौरवशाली इतिहास रहा है कि 8वीं से 12वीं शताब्दी तक यमुना और नर्मदा के बीच, बुंदेलखंड और उत्तर प्रदेश के दक्षिणी-पश्चिमी भाग पर राज किया था |वो न केवल महान विजेता थे ब‍ल्कि सफल शासक भी थे | उनका योगदान भारतीय इतिहास में अतुलनीय रहा है |उनकी वास्तुकला और मूर्तिकला का अदभुत उदाहरण खजुराहो के मंदिर के रूप में हमें दिखाई देता है |

लेकिन इसी वंश का ऐसा हष्र होगा और ये दिन भी इस वंश के लोगों को देखने को मिलेगा ये किसी ने कभी अपने सपने में भी नहीं सोचा होगा | जहां खुद की बेटी ही इस वंश को खत्म करने की साजिश रची डाली | इस मामले में आरोपी बनाई गई महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है | जिसके बाद आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया जाएगा | उसके मुताबिक उसने ये हत्‍या संपत्ति के लालच में करवाई थी और इसके लिए उसने सुपारी किलर की मदद ली थी | मारी गई महिला की पहचान राजबाला और उसके दो मासूम पोते और एक पोती के रूप में हुई है | 16 साल का दिवांशु दसवीं कक्षा का छात्र था और मौली के स्कॉलर स्कूल में पढ़ाई करता था | वंश छठी कक्षा का छात्र था और रायपुर रानी के केवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई करता था | और पोती ऐश्वर्या रायपुर रानी के गर्ल्स कॉलेज में पढ़ाई करती थी | इन सभी की हत्‍या को अंजाम देने वाली का नाम लवली है जो मृतक राजबाला की बेटी है | राजबाला के पति राजेंद्र सिंह चंदेल की खटौली और आसपास के गांवों में 80 से 90 एकड़ जमीन और काफी संपत्ति है | राजबाला के बेटे उपेंद्र की भी साल 2008 में रहस्‍यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी | उसकी मौत तकरीबन 7 साल पहले हो गई थी | जिसे सुसाइड बताया गया था | इसके बाद राजबाला के पति राजेंद्र की भी मौत हो गई थी, जिसके बाद ये प्रापर्टी राजबाला के नाम हो गई |

इन मौतों के बाद मानों इस परिवार को ग्रहण लग गया हो जहां ठीक दो साल पहले राजबाला की बहू भी रहस्‍यमय तरीके से गायब हो गई | जिसका आजतक कोई पता नहीं चल सका है और अब इस हत्‍या की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है | इस पूरी घटना को 16 नवंबर की रात को अंजाम दिया गया और अगले दिन सुबह जब ये हत्‍या का मामला सामने आया तो सबसे पहले शक की सूई राजबाला की बड़ी बेटी लवली और उसके बेटे की ओर गई | पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया और 20 नवंबर को इस मामले का खुलासा पंचकूला की पुलिस ने किया | उनके मुताबिक इस पूरे मामले में लवली के ससुराल की तरफ से भी कुछ सदस्‍य शामिल हैं | हालांकि उनके नामों का खुलासा फिलहाल पुलिस ने नहीं किया है | वहीं पुलिस ने ये भी साफ कर दिया है कि इस मामले में अभी और खुलासे होने बाकी हैं और उन्हें उम्मीद है कि आरोपी महिला जल्‍द ही इस मामले में कोई बड़ा खुलासा करेगी |

Watch Video

https://youtu.be/lzq1o86pUr8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *