नशे की लत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, नशे की पूर्ति करने के लिए करता था ठगी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नशे की लत युवकों को ऐसी लग रही है कि पढ़े लिखे युवक भी नशे की लत के चलते गैरकानूनी काम करने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नशे की लत युवकों को ऐसी लग रही है कि पढ़े लिखे युवक भी नशे की लत के चलते गैरकानूनी काम करने से भी गुरेज नहीं कर रहे | छात्र पहले तो नशा करते हैं और जब इसकी लत लग जाती है तो उन्हें अपने शौक पूरे करने के लिये पैसे कम पड़ने लगते हैं और तभी वो गुनाह के रस्ते पर चलना शुरु कर देते हैं |

जीं हां जालंधर से भी एक फ्रॉड का मामला सामने आया है जहां एक एमबीए के छात्र ने अपने नशे के शौक को पूरा करने के लिये लोगों को ठगने का काम शुरू कर दिया | बता दें कि आरोपी युवक का नाम विजय है | जिसने अपनी बेहतर भविष्य के लिये पहले बीटेक की और उसके बाद पुणे के मशहूर सिम्बोसिस कालेज से एमबीए की और उसके बाद जालंधर में अच्छी नौकरी भी की लेकिन आज से छे महीने पहले वो नशे की दलदल में फंसता चला गया |

पहले उसके नशे की वजह से नौकरी गयी और नशे की पूर्ति के लिए उसने ठगी करनी शुरू कर दी | उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर एटीएम फ्रॉड का काम शुरू कर दिया | विजय एटीएम में आये उन लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाना शुरू कर दिया | जिनको एटीएम के बारे में कोई जानकारी नहीं होती थी और उसकी मदद करने के बहाने उससे ठगी करने का काम करता था |

उसका ये खेल तब सामने आया जब वो एक आम नागरिक समझ कर एक फौजी के साथ धोखाधड़ी की | मामले में उसने पुलिस से इस बात की शिकायत की और शिकायत मिलने के बाद जब पुलिस ने मामले में तहकीकात की तो आरोपी युवक की चालाकी धरी की धरी रह गई और पुलिस ने आरोपी विजय के साथ साथ पुलिस ने उसके दोस्त को भी अपने हिरास्त में ले लिया | पुलिस की पूछताछ में पता चला कि ये दोनों अबतक ऐसे कई मामलों को अंजाम दे चुके हैं जिससे वो लोगों को अब तक लाखों रुपये का चूना लगा चुके हैं |

लेकिन एक दिन इनका ये सच सबके सामने आ गया और पुलिस ने इनको दर दबोचा | विजय की गिरफ्तारी की खबर सुनते हीं वो लोग थाने पहुंचे जो उनका शिकार बन चुके थे और आरोपी युवके के खिलाफ पुलिस को जानकारी दी की कैसे उन्होंने उनके साथ भी ठगी की है | जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित लोगों के बयान के आधार पर आरोपी विजय और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है |

Watch Video

https://youtu.be/vWyJob41wzk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *