ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उम्र के साथ साथ अक्सर जिम्मेवारियां कम होती चली जातीं है और उस वक्त लोगों को अपनों की सख्त जरुरत होती है | लेकिन बढ़ते उम्र के साथ रिश्ते कमजोर पड़ते चले जाते हैं जिसका गहरा सदमा बुढ़े मां बाप को लगता है | जी हां जालंधर की भी एक बुजुर्ग महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है | महिला अपने परिजनों से दूर रहती थी | बुजुर्ग महिला ठाकुर देवी अपने घर में अकेले रहती थी और उसके घर पर काम करने के लिये एक नौकरानी आती थी | हर रोज की तरह जब एक दिन उसकी नौकरानी काम पर आई तो उसने घर का दरवाजा खटखटा कर मालिकन को आवाज लगाई लेकिन ठाकुर देवी ने दरवाजा नहीं खोला |
नौकरानी को घर के अंदर से कुछ जलने की बू आ रही थी | इतने में वो घबरा गई उसे लगा कि घर के अंदर कुछ जल रहा है और उसकी मालकिन घर के अंदर सो रही होगी | जिसके बाद वो घर के अंदर दाखिल होने की बहुत कोशिश की लेकिन उसकी कोशिश नाकाम साबित हुई जिसके बाद वो डरकर इस बात की सूचना पुलिस को दी | पूलिस को सूचना मिलते ही वो मौके पर पहुंची और घर के दरवाजे को तोड़कर अंदर दाखिल हुई जहां उन्होंने देखा कि बुजुर्ग महिला का जला हुआ शव फर्श पर पड़ा है |
इस मामले में पुलिस ने लोगों से भी पूछताछ की तो उन्हें पता चला कि बुजुर्ग महिला अपने परिजनों से काफी परेशान रहती थी और उनके साथ अक्सर अनबन होते रहती थी | जिस बात से उन्हें काफी परेशानी होती थी और घरेलु कलाह के चलते ही उसने खुदकुशी कर ली | फिलहाल मामले में पुलिस ने जांच करना बंद नहीं किया है | वो इस मौत के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है | लेकिन अबतक के जांच में यहीं पता चला है कि मृतक महिला ने अपने घरवालों से परेशान होकर खुदकुशी की है |
Watch Video
https://youtu.be/fpcmg0PTwVQ
