ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा रोडवेज की हड़ताल खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे रोडवेज के कर्मचारी लगातार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तब तक वो इसी तरह से ही हड़ताल करते रहेंगे।
इसी के चलते रोडवेज के कर्मचारियों ने एक बार फिर से रोडवेज की हड़ताल को तीन दिन के लिए बढ़ा दिया है। बता दें कि रोड़वेज के कर्मचारियों ने हड़ताल को 4 नवंबर तक करने का ऐलान किया है। ये फैसला रोड़वेज तालमेल कमेटी ने ये फैसला लिया है। गौरतलब है कि बीते कई दिनों से रोडवेज के कर्मचारियों मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे है। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

