ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नाभा के बोऱा गेट चौक के पास स्थित दुर्गा साइकिल स्टोर में भयानक आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार दुकान में इतनी भयानक आग शार्ट सर्किट होने की वजह से लगी थी।
आग इतनी भयानक थी कि करीब 10 लाख का सामान जल कर राख हो गया। दुकान के मालिक का कहना है कि उनकी दुकान में साइकिल और स्पेयर पार्ट का सामान जल कर राख हो गया।
फिलहाल मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


