ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध शराब की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। मिली जानकारी अनुसार टीम ने 600 पेटी देसी शराब से भरे कैंटर बरामद किए है। शराब कि पेटियों के साथ पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि अवैध शराब की पेटियां पलवल से फरीदाबाद लाई जा रही थी फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

