ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमृतसर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक लड़की ने इसलिए खुदकुशी कर ली क्योकि उसके दोस्त ने करवाचौथ वाले दिन आने से मना कर दिया था। मामला अमृतसर के कादीयां का है। जहां पर एक लड़की ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करवाचौथ वाले दिन लड़की के प्रेमी ने आने से मना कर दिया था जिसके बाद लड़की ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि लड़की ने अपने प्रेमी के लिए व्रत रखा था जिस कारण वो अपने प्रेमी का इंतजार करती रही पर जब उसका प्रेमी नहीँ आया तो वो काफी निराश हो गई। जिसके बाद उसने ये कदम उठाया फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

