ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: महेंद्रगढ़ के गांव सिहोर में जमीनी विवाद के चलते चचरे भाईयों ने एक 30 वर्षीय युवक को मौत के घाट उतार दिया | खेत में काम कर रहे 30 वर्षीय युवक की उसेक अपनों ने ही हत्या कर दी | युवक को फरसी, जैली और लाठियों से पीट–पीटकर मार दिया गया |
वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फ़रार हो गए | पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक का चचेरे भाइयों के साथ कुएं को लेकर विवाद चल रहा था | जिसके चलते पहले भी चचेरे भाई ने मृतक और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला किया था | फिलहाल कनीना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर 6 लोगों की तलाश शुरू कर दी है |
Watch Video
https://youtu.be/skHc8MAdxZg
