ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: तो वहीं रोडवेज में कंडक्टर-ड्राइवर भर्ती होने को लेकर दस दिनों से चक्कर काट रही महिला के सबर का भी बांध ग्यारवहें दिन टूट गया है | जिसके बाद महिला ने बस स्टैंड के मेन गेट को बंद करने की कोशिश की और इसके साथ विवाद खड़ा कर दिया | महिला को विवाद करता देख बस स्टैंड के बाहर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई | जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई |
मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझाने की काफी कोशिश की | लेकिन महिला अपनी जीद्द पर अड़ी रही | महिला को बस के आगे अड़ते देख ड्राइवर ने बस को पीछे ले जाने की कोशिश की | महिला का ये ड्रामा लगभग आधे घंटे तक चलता रहा | महिला के ड्रामे को बढ़ता देख दुर्गा पुलिस वहां पहुंची और उसको जीप में बैठकार अपने साथ ले गई |
भर्ती होने को लेकर विरोध कर रही महिला ने कहा कि उसके पास हैवी लाइसेंस है और उसने रोडवेज में भर्ती को लेकर फार्म भी भरा हुआ है | उसके बावजूद भी उसको ज्वाइनिंग क्यों नहीं दी जा रही है | जींद डिपो अधिकारी ज्वाइनिंग देने को लेकर उसके पिछले दो सप्ताह से चक्कर कटवा रहे है | महिला ने बताया कि परिवहन मंत्री रोज रात को फोन करके कहते है कि बेटा तेरी नौकरी पक्की है | लेकिन जब वो यहां पहुंचती है तो अधिकारी उसे बिठाकर रखते है |
Watch Video
https://youtu.be/H_XQbdnm8xk
