CBI डायरेक्टर के घर के बाहर से पकड़े चार संदिग्ध लोग, घर के बाहर कर रहे थे हंगामा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  सीबीआई में काफी दिनों से घमासान चल रहा है। जिस कारण मोदी सरकार को काफी आफत का सामना करना पड़ सकता है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  सीबीआई में काफी दिनों से घमासान चल रहा है। जिस कारण मोदी सरकार को काफी आफत का सामना करना पड़ सकता है। घमासान के चलते सीबीआई डायरेक्टर के घर के बाहर से 4 लोगों को पकड़ा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा कुछ दिनों के लिए छुट्टी पर गए हुए है। पर उनके घर के बाहर से चार लोगों को संदिग्ध हालात में पकड़ा गया है।

CBI

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने पकड़े गए व्यक्तियों से पुछताछ शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुबह से ही चार लोग आलोक वर्मा के घर के बाहर हंगामा कर रहे थे जिसके बाद घर के सुरक्षागार्ड ने उनको पकड़ कर उनके साथ पुछताछ की।

CBI

इसके बाद उनको पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के पास से IB के कार्ड भी मिले है।

CBI

सूत्रों से ये भी पता चला है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों को पुछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। गौरतलब है कि सीबीआई ने स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना और कई अन्य़ लोगों पर रिश्वत लेने का मामला दर्ज किया था। इस मामले पर लगातार घमासान छिड़ा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *