ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: डिप्थीरिया यानी गलघोटू बीमारी बच्चों की जान पर भारी पड़ती जा रही है | इस बीमारी से नूंह जिले में 22 बच्चों की मौत हो चुकी है और 83 बच्चे बीमार है |
मरने वाले या पीड़ित बच्चों की उम्र 2 -17 साल के आसपास है | शुरुआत में जिले में दस बच्चों की जान जाने की बात सामने आई थी और 35 बच्चों की जांच में बीमारी के लक्षण पाए गए थे | लेकिन उसके बाद लगातार मौत होने का आंकड़ा बढ़ रहा है |
स्वास्थ्य विभाग ने गांव में टीम भेजकर जांच शुरू कर दी है | वहीं जिला नॉडल अधिकारी डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि यह बीमारी 17 साल तक के बच्चों में पाई जाती है | 20 फीसदी बच्चों की इस बीमारी में मौत हो जाती है | उन्होने बताया कि बच्चों के डॉक्टर नाक, कान और गला इत्यादि के डॉक्टरों की 5 सदस्यीय टीम गांवों का दौरा कर रही है | इस बीमारी से निपटने के पुख्ता इंतजाम हैं | लेकिन आम लोगों को भी टीकाकरण में अपना सहयोग देने की जरुरत है |



