अमृतसर में रावण दहन के दौरान बड़ा हादसा, दर्दनाक हादसे में 50 से ज्यादा लोगों की मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमृतसर में दशहरे के दौरान एक बड़ा हादसा होने की खबर आ रही है। पठानकोट से अमृतसर आ रही ट्रेन ने लगभग…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमृतसर में दशहरे के दौरान एक बड़ा हादसा होने की खबर आ रही है। पठानकोट से अमृतसर आ रही ट्रेन ने लगभग 50 से ज्यादा लोगों को कुचल दिया है | जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।

amritsar

बता दे यह हादसा अमृतसर में जोड़ा फाटक के नजदीक हुआ जहां रेलवे ट्रैक के किनारे रावण दहन का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों लोग वहां इकठे हुए थे | तभी पटाखों की आवाज आई तो लोग भागने लगे तभी एमयू ट्रेन नं 74943 गुजर रही थी और गेट बंद थे और उन्हें ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दी। हादसे का मंजर ये था की मात्र 5 सेकेंड में ही रावण रुपी रेल ने कई लोगों की जिंदगी छीन ली | कई लोग रेलगाड़ी के नीचे कट गए | रेलवे फाटक के पास हाहाकार मच गया |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर शोक जताते हुए ट्वीट कर कहा, 'अमृतसर रेल हादसे को लेकर बहुत दुःख पहुंचा है । और कहा कि जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया मेरी संवेदना उनके साथ है। मैं प्रार्थना करूंगा कि घायल लोग जल्दी स्वस्थ हों। अधिकारियों से बात की है और लोगों को त्वरित राहत देने के लिए कहा है।' साथ ही गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शोक जताते हुए ट्वीट करके इस हादसे को लेकर दुःख जताया है |

‘इस दौरान आ रही ट्रेन की चपेट में सैकड़ों लोग आ गए । मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। इस बड़े रेल हादसे के बाद चश्मदीदों के जो बयान आए हैं वो हैरान कर देने वाले हैं । जिसमे करीब 50 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई | 100 से ज्यादा घायल हो गए | पटरी के आस पास लाशों का अंबार लग गया | जमीन खून से सन गई | किसी का सर कटा, तो किसी का धड़, किसी की बाजू तो किसी की टांगे इधर-उधर बिखरी पड़ी थी |

amritsar

चश्मदीदों के अनुसार सिद्धू की पत्नी भी मौजूद थी हादसा के दौरान वो वहां से चली गई | खबर लिखे जाने तक राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। फिलहाल जो तस्वीरें आ रही हैं वो आपको विचलित कर सकती हैं।

accident

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, अमृतसर रेल हादसे को लेकर उन्हें गहरा दुःख हुआ है | मैने प्रशासन और अस्पतालों को हादसे में घायल हुए सभी लोगों की मदद करने की अपील की है |

cm tweet

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर शोक जताते हुए ट्वीट कर कहा, ‘अमृतसर रेल हादसे को लेकर बहुत दुःख पहुंचा है । कहा कि जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया मेरी संवेदना उनके साथ है। मैं प्रार्थना करूंगा कि घायल लोग जल्दी स्वस्थ हों। अधिकारियों से बात की है और लोगों को त्वरित राहत देने के लिए कहा है।’ साथ ही गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शोक जताते हुए ट्वीट करके इस हादसे को लेकर दुःख जताया है |

Watch Video

https://youtu.be/oj7AAqD8iZM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *