ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सबरीमाला मंदिर जहां पर 10 से 50 साल की कम उम्र वाली महिलाओं की प्रवेश करने की इजाजत नहीं थी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इस पाबंदी को हटा दिया गया। इसके बावजुद भी लोग महिलायों को अंदर जाने से रोक रहे है और जो भी मदिंर के अंदर जाने की कोशिश कर रही है तो उनका पूरा विरोध किया जा रहा है। सबरीमाला मंदिर में एक महिला पत्रकार ने जाने की कोशिश पर वो जा ना सकी।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार एक महिला पत्रकार पुलिस सुरक्षा के बीच सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने के लिए पहाड़ी की यात्रा की जिसका रास्ते में पूरा विरोध किया गया।पुलिस ने काफी मुशक्कत के बाद महिला को भीड़ से बचाकर महिला पत्रकार को वापिस पंबा बेस कैंप में वापिस भेज दिया जिस कारण उनकी यात्रा आधी अंधुरी ही रह गई। गौरतलब है कि यदि इस महिला पत्रकार की यात्रा पूरी हो जाती तो सबरीमाला मंदिर में जाने वाली वो पहली महिला बन जाती पर उनकी ये यात्रा पूरी ना हो सकी।
फिलहाल महिला पत्रकार की आयू के बारें में कोई भी जानकारी नहीं है। पर ये बताया जा रहा है कि महिला 50 साल से कम उम्र की थी। पर इस मामले के बाद कहा जा सकता है कि गलत सोच में फंसे लोग कोर्ट के आदेशों की भी पालना नहीं कर रहे है। बता दें कृ भगवान अय्यप्पा मंदिर के दरवाजे खोले गए पर सभी उम्र की महिलाओं को अंदर जाने से रोका गया जिस कारण वहां पर तनाव का माहौल बन गया था।


