ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में जहां किसानों को पंजाब सरकार की तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं हरियाणा में पंजाब के किसान सुकून महसूस कर रहे है। गौरतलब है कि पंजाब में धान में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण रद्द किया जा रहा है।
जिस कारण किसानों को काफी मुशिकलों का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों से पता चला है कि पंजाब में जहां किसानों का नमी वाला धान बिकना रद्द हो गया है तो वहीं हरियाणा में किसानों का धान खुशी खुशी बिक रहा है। सूत्रों का ये भी कहना है कि हरियाणा की मंडियों में नमी वाला धान 22 प्रतिशत से भी अधिक वाला बिक रहा है।
जिस कारण किसानों का कहना है कि पंजाब में सरकारी एजेंसियों ने धान की खरीद के लिए बहुत ही ज्यादा नखरे कर रही है जिस कारण वो अपना धान लेकर हरियाणा की मंडियों में जा रहे है। वहां पर उनको थोड़ी मुशिकलों का सामना करना पड़ रहा है पर उनको थोड़ी राहत मिल रही है।


