पंजाब के पेट्रोल पंप पड़े सूने- पेट्रोल-डीजल के लिए हिमाचल जा रहे है लोग

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  पंजाब में पेट्रोल पंपों के मालिको को काफी घाटा सहना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ बात की जाए हिमाचल की तो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  पंजाब में पेट्रोल पंपों के मालिको को काफी घाटा सहना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ बात की जाए हिमाचल की तो वहां पर पेट्रोल सस्ता होने के कारण पेट्रोल पंपों पर ग्राहको की भीड़ लगी हुई है। गौरतलब है कि वेट में कमी के कारण पेट्रोल 88 रूपये 93 पैसे और डीजल 76 रूपये 08 पैसे के मूल्य में कमी आई। जिसके बाद इजाफा करते हुए राज्य सरकारों ने भी अपने वेट में कमी कर लगभग पेट्रोल डीजल के दामों को कम कर दिया। लेकिन पंजाब में वेट की कमी ना किए जाने के कारण पंजाब में पेट्रोल 88 रूपये 93 पैसे और डीजल 76 रूपये 08 पैसे है।

https://www.youtube.com/watch?v=6LMQaAyxgzo

जिस कारण पेट्रोल-डीजल के दाम ज्यादा होने के कारण लोग हिमाचल की तरफ अपना रूख कर रहे है। बता दें कि हिमाचल सरकार की तरफ से पेट्रोल-डीजल पर दी गई वेट की कमी के कारण पेट्रोल लगभग 80 रु डीजल लगभग 73 रु सस्ता  हो गया है जिस कारण पंजाब के लोग पंजाब से ज्यादा हिमाचल के पेट्रोल पंपों पर लोगों की संख्या बढ़ गई है। वहीं दूसरी तरफ हिमाचल के पेट्रोल पंप के मालिक अरूण नायर का कहना है कि हिमाचल के पेट्रोल पंपों पर पहले से ज्यादा ग्राहकों की संख्या बढ़ी है।

petrol

साथ ही उनके पेट्रोल और डीजल की बिक्री भी बढ़ी है। क्योक हिमाचल में पेट्रोल और डीजल की कीमत कम है जिस कारण पंजाब के लोग ज्यादा मात्रा में हिमाचल में आ रहे है। बात की जाए पंजाब के पेट्रोल पंप के मालिक राकेश जैन की तो उनका कहना है कि यदि पंजाब में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम नहीं किया तो पंजाब सरकार को इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ सकता है।

petrol 1

साथ ही उन्होने ये भी कहा कि पंजाब के करीब 800 पेट्रोल पंपो पर आर्थिक तंगी आनी शुरू हो गई है। गांव क्षेत्रों के पेट्रोल पंप तो बंद होने की कागार पर आ गए है। जिस कारण पंजाब सरकार को इस पर ध्यान देना आवश्यक है। वहीं ग्राहकों का कहना है कि हिमाचल में पंजाब के मुकाबले कम पेट्रोल डीजल मिल रहा है जिस कारण वो हिमाचल की तरफ ज्यादा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *