ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज के समय में बच्चों से लेकर बड़े तक मैंगी खाने के शौकिन है। किसी को भी भूख लगती है तो हर कोई मैंगी बनाकर खाना ज्यादा पसंद करता है। इसलिए ये कहना ये गलत नहीं होगा की मैंगी खाना हर किसी को पसंद है। मैंगी जितनी खाने में स्वादिष्ट लगती है उतनी ही ये पकाने में अच्छी लगती है। मैंगी को पांच मिनट में बनाया जा सकता है। पर मैंगी खाने वाले सावधान हो जाए।
ऐसा ना हो मैंगी खाने से आपकी भी तबियत खराब हो जाए या फिर आपको भी अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ जाए। ऐसा ही मामला फाजिल्का से सामने आया है जहां पर एक महिला की मैंगी खाने से मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार एक महिला की मैंगी खाने से तबीयत खराब हो गई और हालात इतने खराब हो गए कि उसकी अस्पताल जाने से पहले ही मौत भी हो गई।
परिजनों का कहना है कि करीब डेढ साल पहले ही उसका विवाह हुआ था और उसने मैंगी खाई थी। जिसके बाद उसकी हालत बहुत खराब हो गई। जब तक उसको अस्पताल में ले जाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए परिजनों के बयान दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


