मुक्तसर में बदमाशों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर पर चलाई अंधाधुंध गोलियां और….

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  पंजाब में लूट की वारदातें दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इन वारदातों से साफ कहा सकता है कि पंजाब में पुलिस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  पंजाब में लूट की वारदातें दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इन वारदातों से साफ कहा सकता है कि पंजाब में पुलिस की कार्रवाई इतनी ढीली पड़ चुकी है। बदमाश बड़ी से बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक और मामला मुक्तसर से सामने आया है जहां पर नकदी को जमा करवाने आए व्यक्ति को गोली मार कर 9.90 लाख की नकदी की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है।

firing

मिली जानकारी के अनुसार एक्टिवा पर सवार होकर पेट्रोल पंप का मैनेजर कैश को जमा करवाने के लिए जा रहा था कि रास्ते में उसकी टक्कर एक ट्रक के साथ हो गई जिस कारण वो रास्ते में गिर गया इस हादसे के बाद कार में से बदमाश उतरे फिर उन्होने उसके ऊपर गोलियां चला दी।

ludhiana loot

जिस कारण मैनेजर और उसका साथी गंभीर जख्मी हो गए। इसके बाद बदमाश नकदी को लेकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *