छात्रों पर आतंक का अटेंशन, आतंकी मूसा का पंजाब कनेक्शन !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पिछले कुछ समय से पंजाब के शांत माहौल को बिगाड़ने की कोशिश हो रही है | शांत पंजाब के माहौल को दहशत…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पिछले कुछ समय से पंजाब के शांत माहौल को बिगाड़ने की कोशिश हो रही है | शांत पंजाब के माहौल को दहशत में बदलने की फिराक में आतंकी बैठे हुए हैं और पंजाब को दहलाने की पूरी प्लानिंग कर रहे हैं | ऐसा लग रहा है मानों पंजाब को फिर से आतंक के पंजे में जकड़ लेने की कोशिश हो रही हो | ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले कुछ समय में ऐसी घटनाएं सामने आईं है | जिसने पंजाब को दहशत की दुनिया में भेजने की कोई कसर नहीं छोड़ी | फिर चाहे वो पुलिस स्टेशन में ब्लास्ट का मामला हो या फिर इंजीनियरिंग कॉलेज से पकड़े गए छात्र | जालंधर के सी टी इंस्टच्यूट शाहपुर से पकड़े गए तीनों युवकों के तार कश्मीर के आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद और अंसार गज़वत उल हिंद से जुड़े हुए हैं | गिरफ्तार आरोपी बीटैक सिविल के दूसरे सेमेस्टर के छात्र थे |

 इन तीनों छात्रों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर 10 दिनों का रिमांड लिया | रिमांड में पूछताछ के दौरान जाकिर मूसा के चचेरे भाई यूसफ रफीक की हालत बिगड़ गई जिसके बाद उसे जांलधर के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया | इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध भी किए | किसी को भी उसे पास जाने की कोई इजाजत नहीं दी गई है |

पंजाब एक बार पहले भी आतंक का दर्द झेल चुका है | लेकिन काफी समय से  पंजाब का माहौल शांत था और पंजाब आगे बढ़ रहा है | यहां ये सवाल भी है कि क्या आतंकी अब दोबारा पंजाब को अपना निशाना बना रहे हैं और पंजाब के माहौल को खराब करने की | पंजाब में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं जो पंजाब की सुरक्षा एजेंसियों के लिए पंजाब पुलिस के लिए एक बड़ी चिंता की बात है |

दूसरी ओर पंजाब के राजनीतिक गलियारों में भी हलचल पैदा कर दी | इस मामले के बारे में जब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से पूछा गया तो उनका क्या कुछ कहना था आप खुद ही सुन लीजिए  |

Watch Video

https://youtu.be/ZUfeP7UG51M

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *