ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फिरोजपुर में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो जाने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार रास्ते में एक ट्रेक्टर और एक बाइक के बीच में घमासान टक्कर हो गई ये टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर ही दो लोगों की की मौत हो गई।
जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है। बत बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार महिला और उसकी बेटी अपने पिता के साथ मायके जा रही थी पर अचानक रास्ते में हुए हादसे के कारण मां बेटी की जान चली गई।
महिला का पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गया। साथ ही बताया जा रहा है कि मृतक महिला गर्भवती थी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।



