ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर पंजाबी गायक शैरी मान का लोकप्रिय पंजाबी गीत ला के तीन पैंग ने 20 नौजवानों को मुसीबत में डाल दिया है। मिली जानकारी अनुसार इस गीत पर 20 नौजवान रात के समय में शराब पीकर डांस कर रहे थे। साथ ही वो सड़क पर हंगामा भी कर रहे थे। जिस कारण पुलिस ने इन नौजवानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया।
ये मामला यही नहीं थमा नशे वाले गीतों पर रोक लगाने की मांग कर रहे पंडित राव धनेश्वर ने गायक शैरी मान के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की मांग की है। पंडित राव धनेश्वर का कहना है कि नौजवान ये सब सिर्फ इस तरह के गायकों के कारण ही करते है। यदि शैरी मान ने ये गीत ना गाया होता तो शायद नौजवान इस तरह का काम ना करते। पंडित राव धनेश्वर का ये भी कहना है कि शैरी मान को समन भेज कर पुलिस स्टेशन बुलाया जाए और पुछा जाए कि आखिर वो इस तरह के गीत क्योँ गाते है।

