‘संस्कारी बाबूजी’ पर लगे यौन शोषण करने और बलात्कार के आरोप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड में जब से #MeToo की मुहिम की शुरूआत हुई है तब से आए दिन नए नए किस्से सुनने को मिल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड में जब से #MeToo की मुहिम की शुरूआत हुई है तब से आए दिन नए नए किस्से सुनने को मिल रहे है। हर रोज किसी ना किसी अभिनेता के राज पर से पर्दे हट रहे है। #MeToo मुहिम के तहत तनुश्री और नाना पाटेकर का मामला भी गर्माया हुआ है और आए दिन इस मामले से जुड़े कई नए खुलासे सामने आ रहे है।

aloknath

तनुश्री दत्ता और नानापाटेकर का मामला अभी थमा नहीं था कि एक और मामला सामने आ गया। बता दें कि टीवी के संस्कारी बाबू जी कहलाए जाने वाले आलोक नाथ पर बलात्कार के आरोप लगे है और साथ ही बार बार शारीरिक शोषण किए जाने के भी आरोप लगे है। इस मामले के सामने आने के बाद सभी को हैरान कर दिया।

aloknath

वहीं दूसरी तरफ आलोक नाथ पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला विनिता नंदा है। उन्होने इस मामले को अपने फेसबुक पोस्ट के जरीए बताया है। उनका कहना है कि ये मामला 19 साल पहले का है जब आलोक नाथ को मशहूर टीवी शो तारा के द्वारा शो की लीड अभिनेता के साथ बदतमीजी करने के आरोप में उनको निकाल दिया था। गौरतलब है कि #MeToo बालीवुड जगत के साथ साथ टीवी जगत के राज पर से पर्दे हटाने शुरू कर दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *