ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पठानकोट डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने दो चोरों को काबू कर बड़ी कामयाबी हासिल की है | आपको बता दें कि इन चोरों ने शहर में हड़कंप मचा रखा था | यह दोनों चोर लोगों की गाडियों के शीशे तोड़कर मयूजिक सिस्टम ,टच स्क्रीन ,एम्प्लीफायर ,बूफर यहां तक की गाड़ियों के टायर भी खोल कर चोरी कर लेते थे | जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रविंदर सिंह रुब्बी ने बताया कि यह चोर नशे का आदि है और कुछ दिन पहले भी इन चोरों ने पठानकोट की शिमला पहाड़ी के बाहर खड़ी गाड़ी से उसके टायर चुरा लिए थे |
इन चोरों कि पहचान आकाश मेहरा निवासी घरथौली मोहल्ला औक आशीष निवासी रामपुरा मोहल्ला के रूप में हुई है | पुलिस ने चोरों के साथ चोरी का सामान भी बरामद किया है और इन दोनों चोरों पर मामला दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी है |

