ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लुधियाना से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर कुछ नौजवानों ने पुलिस कर्मचारी पर ही गोलियां चला दी। मिली जानकारी अनुसार डीएससी अस्पताल के नजदीक नौजवान ने एक पुलिस अधिकारी पर गोली चला दी। जिसके बाद पुलिस अधिकारी को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
मिली जानकारी अनुसार पुलिस अधिकारी ने मोटरसाइकिल सवार नौजवानों को शक के आधार पर रोकने की कोशिश की पर नौजवान रूकने की जगह पुलिस अधिकारी पर गोलियां चला दी और इस हमले के बाद वो मौके पर से फरार हो गए।
कहा जा रहा है कि इस मामले को अंजाम देने वाले नौजवान की जख्मी पुलिस अधिकारी ने अपने मोबाइल में एक नौजवान की तस्वीर खींच ली। फिलहाल पुलिस ने आरोपी नौडवानों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


