ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में एक बार फिर बेरहम चहरा सामने आया है | आपको बता दें, कि दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में एक ऑटो चालक को किसी अज्ञात शख्स ने चाकू मार कर हत्या कर दी | जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने ऑटो चालक को तड़पता देख किसी ने भी मदद नहीं की | इतने निर्दई लोग कि अस्पताल ले जाने के बजाए लोग वीडियो बनाते रहे | मिली जानकारी के अनुसार घटना देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुई | चाकू लगने का बाद भी घायल ऑटो चालक करीब एक से डेढ़ किलोमीटर तक ऑटो चलाता रहा लेकिन हालत ज्यादा बिगड़ने के बाद ये ऑटो चालक कनॉट प्लेस में जाकर नीचे गिर गया |
इस बीच लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे, वीडियो बनाते रहे लेकिन मदद के लिये कोई आगे नही आया | इस बीच गुजरात से दिल्ली घूमने आये कुछ युवको ने कॉल कर पुलिस को सूचित किया | पुलिस ने घायल आटो चालक को RML अस्पताल में भर्ती कराया है जहाँ उसकी मौत हो गयी | फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है |
Watch Video
https://youtu.be/HmqWKt70EbY
