मौसम का मिजाज बदलने से डेंगू, चिकनगुनिया का फैला प्रकोप !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  पंजाब में हुई बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई साथ ही बारिश ने सरकार के लाखों दावों की भी पोल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  पंजाब में हुई बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई साथ ही बारिश ने सरकार के लाखों दावों की भी पोल खोली। पानी की सही व्यवस्था ना होने के कारण जगह जगह पानी खड़ा हो गया जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

dengue

बारिश के कारण जगह जगह खड़ा हुआ पानी बीमारियों को दावत दे रहा है। गौरतलब है कि मौसम का बदले मिजाज के कारण नवांशहर में डेंगू, चिकनगुनिया जैसी खतरनाक बीमारियां लोगों को चपेट में लेती जा रही है। सरकारी अस्पताल में अब तक कोई 10-12 के करीब मरीज दाखिल हुए।

dengue

लेकिन उनमें से कुछ मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से सेहत विभाग सतर्क हो गया है। वहीं बंगा अस्पताल की एसएमओ डॉक्टर राजविंदर कौर ने मीडिया को बताया कि बंगा अस्पताल में सब से बडी मुश्किल डॉक्टरों की कमी है। फिर लोगों का इलाज किया जा रहा है। साथ ही एसएमओ ने सभी लोगों को अपने आस-पास की सफाई रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *