ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पटियाला पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी से नशे की खेप बरामद की है | आरोपी कुलदीप सिंह दिल्ली में टैक्सी चालक का काम करता है | जिसकी गाड़ी से पटियाला पुलिस ने 1 किलो 500 ग्राम हेरोइन बरामद की है |
गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई
जानकारी देते हुए एसपीडी मनजीत सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर नाकाबंदी की गई थी | गाड़ी की तलाशी के दौरान हेरोइन बरामद की गई, साथ ही पुलिस ने आरोपी को 4 दिन की रिमांड पर रखा है |


